Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए द्वारा आयोजित होंगे 16 से 24 दिसंबर तक शहरी समस्या समाधान शिविर – 2025

कोटा/ कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण, विभिन्न नागरिक सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शहरी समस्या समाधान शिविर – 2025 का आयोजन 16 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

इन शिविरों में पूर्व में 17 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविरों, तत्पश्चात 03 नवंबर 2025 से 07 नवंबर 2025 तक आयोजित शहरी सेवा अनुवर्ती शिविरों के लंबित प्रकरणों के साथ-साथ 18 अक्टूबर 2025 से 02 नवंबर 2025 एवं 08 नवंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 की अवधि में प्राप्त आवेदनों तथा नवीन आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा।

शिविरों के दौरान सड़क, स्ट्रीट लाइट, चौराहे, डिवाइडर, नालियों की मरम्मत, पट्टे, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, फ्रीहोल्ड पट्टे, हस्तांतरण सहित अन्य जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्राप्त आवेदनों पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छूट एवं शिथिलताएँ प्रदान की जाएंगी।

ये शिविर कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय के नवीन परिसर में, ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण क्षेत्र के प्रत्येक निर्धारित जोन हेतु पृथक-पृथक काउंटरों की व्यवस्था की गई है—

• काउंटर संख्या 1 – जोन-1 (कोटा उत्तर एवं लाड़पुरा क्षेत्र की समस्त योजनाएँ)

• काउंटर संख्या 2 – जोन-2 (लाड़पुरा क्षेत्र की समस्त योजनाएँ)

• काउंटर संख्या 3 – जोन-3 (कोटा दक्षिण क्षेत्र की समस्त योजनाएँ)

• काउंटर संख्या 4 – जोन-4 (रामगंजमंडी क्षेत्र की समस्त योजनाएँ)

 

कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles