Friday, October 2, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इराक में भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा शिकंजा! महिला सांसद के घर से सोने की ब्रा-पेंटी, 27 किलो सोना और करोड़ों डॉलर नकद बरामद होने का दावा

बगदाद, (विशेष)।

इराक में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत कई सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्रवाई में एक महिला सांसद के घर से कथित तौर पर सोने से बनी ब्रा और पेंटी, 27 किलो शुद्ध सोना तथा 5.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) नकद बरामद होने का दावा किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसके तहत राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन सहित कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान 47 से अधिक सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी के आवास से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी मिलने का दावा किया गया है। वहीं, दूसरी महिला सांसद आलिया नासिफ के घर से भी लगभग 20 अरब इराकी दिनार नकद और सोना बरामद होने की बात कही जा रही है। दावा है कि आलिया नासिफ और उनके बेटे को भी हिरासत में लिया गया है।

2700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद होने का दावा

जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कुल 2700 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना और अन्य संपत्तियां बरामद की गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने कई ठिकानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई नकदी और कीमती सामान भी जब्त किया।

सरकारी फंड में बड़े गबन का आरोप

इराकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि सरकारी फंड से लगभग 10.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर के गबन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने इस राशि का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है। सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के अनुसार कई स्थानों से अरबों इराकी दिनार और लाखों डॉलर नकद बरामद किए गए हैं।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विशेष रूप से सोने की ब्रा और पेंटी बरामद होने संबंधी दावों की पुष्टि किसी आधिकारिक इराकी सरकारी बयान या विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी से नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles