Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर और अंगुलियां काटकर फ्रिज में छिपाए; आरोपी पति गिरफ्तार

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर और अंगुलियां काटकर फ्रिज में छिपाए; आरोपी पति गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय महिला रिया तालुकदार की उसके पति ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के सिर और अंगुलियों को अलग कर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को महिला का शव और फ्रिज में छिपाए गए उसके शरीर के अंग मिले।

छह महीने पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस के अनुसार, मृतका रिया तालुकदार की शादी आरोपी रामानुजन खौफनाक गोस्वामी से करीब छह महीने पहले हुई थी। दोनों ने कथित तौर पर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

रिया फैंसी बाजार स्थित एक बुटीक में काम करती थी। वह अनाथ थी और उसके परिवार में केवल एक भाई बताया जा रहा है।

नशे की लत से जूझ रहा था आरोपी

आरोपी पेशे से कैब ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह नशे का आदी था और हाल ही में करीब तीन महीने नशामुक्ति केंद्र में रहकर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा हत्या की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

24 से 48 घंटे पहले हुई थी हत्या

फॉरेंसिक जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों के मुताबिक, पुलिस को शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले रिया की हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि हत्या की पूरी परिस्थितियों, घटना के सटीक समय और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या किस विवाद के बाद हुई और वारदात के बाद उसने शव के अंगों को फ्रिज में क्यों छिपाया। मामले में फॉरेंसिक और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles