Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ लिया भाग

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ लिया भाग

नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पार्टी एवं INDIA गठबंधन के संयुक्त आह्वान पर आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई ।

महारैली में देशभर से उमड़े हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भारी भागीदारी ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के प्रति जनभावनाओं को एक सशक्त आवाज दी। दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए देश की एकजुटता और संकल्प का जीवंत प्रतीक नजर आया।

इस अवसर पर शालिनी गौतम ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उठ रही यह आवाज केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक सम्मान की रक्षा का संकल्प है। आज रामलीला मैदान से उठी आवाज ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता अपने वोट की ताकत और लोकतंत्र की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles