Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ममता नागर को मिली पीएचडी की उपाधि, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट पक्षी पर किया शोध

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर ✍️

कोटा। कैरियर पॉइंट विश्वविद्यालय, कोटा के प्राणीशास्त्र विभाग की शोध छात्रा ममता नागर को विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने कोटा की चयनित आद्रभूमियों में ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट पक्षी की पारिस्थितिकी, रहन-सहन, भोजन, प्रजनन एवं व्यवहार विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

ममता नागर ने यह शोध कार्य मुख्य मार्गदर्शक डॉ. निधि गोयल एवं सह-मार्गदर्शक डॉ. स्मृति जोहरी के मार्गदर्शन में पूरा किया। शोध के दौरान उन्होंने कोटा क्षेत्र की विभिन्न आद्रभूमियों में पाए जाने वाले ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट पक्षी के जीवन चक्र, व्यवहार, आवास, भोजन एवं प्रजनन संबंधी गतिविधियों का विस्तृत अध्ययन किया। साथ ही, पर्यावरणीय संतुलन में इस पक्षी की भूमिका को भी शोध के माध्यम से समझने का प्रयास किया गया।

ममता नागर वर्तमान में इटावा में संचालित आस्था महाविद्यालय में व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles