Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर ✍️

कोटा।  नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद नागेन्द्र सिंह गौड़ एवं पार्षद प्रतिभा सुमन का सम्मान समारोह विजय श्री माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय निदेशक संजीव विजय द्वारा किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं जिला प्रवक्ता जगदीश सिंह मोहिल ने कहा कि पार्षद जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है। जिस विश्वास और भावना के साथ जनता ने चुनाव में जीत दिलाकर उन्हें नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजा है, उसी भावना के साथ उन्हें जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्षद का दायित्व सेवा भाव से जुड़ा हुआ है। वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

इस अवसर पर संजीव विजय, राजीव विजय, पूर्व पार्षद पुष्पलता सुमन, पूर्व पार्षद प्रत्याशी शोभा सुमन, चंद्रप्रकाश, मेहताब सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles