Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सामाजिक एकता एवं समरसता के साथ विराट अग्र महाकुम्भ कार्यालय का भव्य शुभारंभ

28 नवंबर को दशहरा मैदान में होगा अग्रवाल समाज का विराट संगम

कोटा, 1 नवंबर । समस्त अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होने वाले विराट अग्र महाकुम्भ अन्नकूट महोत्सव-2026 के कार्यालय का शनिवार को बसंत विहार में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र गोयल एवं युवा मुख्य संयोजक हेमराज जिंदल ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नागरिक सहकारी बैंक कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला, शुभम ग्रुप के डायरेक्टर दीपक राजवंशी, नगर निगम कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी, रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महामंत्री जगदीश जिंदल एवं पार्षद लोकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी एवं अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकता, सेवा एवं संगठन शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। विराट अग्र महाकुम्भ जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परम्पराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

आयोजन के मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, मुख्य परामर्शदाता हरिप्रसाद अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक चंद्रप्रकाश सिंघल, पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र गोयल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.के. राजवंशी, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल चुने वाले, कार्यक्रम परामर्शदाता जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी, कार्यक्रम संयोजक ललित ऐरन, महिला संयोजिका एवं पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उमा सिंघल, कार्यक्रम मुख्य संयोजिका शमा गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की महिला अध्यक्ष गायत्री मित्तल, मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल, युवा समन्वयक सुमित जैन, पार्षद लोकेश गुप्ता, संजय गोयल नृसिंह ज्वैलर्स, रोहित जैन स्टेशन, महिला सह-संयोजिका स्वाति गर्ग, हेमलता गुप्ता, वर्षा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इसी क्रम में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री पदम गुप्ता, आर.के. पुरम के अध्यक्ष ज्ञानेश अग्रवाल, महामंत्री नरेन्द्र गोयल, आर.के. पुरम के पूर्व अध्यक्ष आर.के. जैन, कोटा जंक्शन अध्यक्ष मुकेश जैन, रमेश अग्रवाल, जवाहर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, महामंत्री डॉ. गिरधर गुप्ता, बसंत विहार अध्यक्ष जयंत अग्रवाल, महामंत्री तुषार अग्रवाल, धीरज गोयल, दादाबाड़ी से सुरेन्द्र गोयल, खेड़ली फाटक अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, महामंत्री महावीर जैन, सह-समन्वयक महेन्द्र गर्ग, पी.पी. गुप्ता, किशन अग्रवाल, रोहित जैन, आशीष जैन, ब्रह्मानंद गर्ग, शंकर अग्रवाल, शैल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, लक्की बंसल, कुणाल अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री हनुमान गुप्ता अग्रवाल, संगठन के महामंत्री हितेश मित्तल, युवा समन्वयक राहुल अग्रवाल, सुरेन्द्र गोयल, आशीष गोयल, अनुराग जैन, कूपन संयोजक सुरेश बंसल, युवा सह-समन्वयक आशीष अग्रवाल, चन्दू जैन, अग्रवाल विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन मुकेश जैन, युवा जिला अध्यक्ष विजय गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील निमोदिया, संजय गोयल, विशाल गोयल, आशीष गुप्ता, अमित रामुका, वैभव जैन, नीरज बंसल, चैतन्य गोयल, अंकुर गर्ग, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, यश गोयल, नीलेश गोयल, कार्तिक अग्रवाल, विष्णु गोयल, अमित अग्रवाल, सुनील गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मंजू मित्तल, अंजली गुप्ता, जया गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, अग्रसेन जागृति महिला मंडल सुभाष नगर अध्यक्ष शीला गोयल, महामंत्री आकांक्षा गुप्ता, कोषाध्यक्ष भारती गोयल, वंदना मित्तल, पूजा गोयल, अलका गर्ग, कृति मित्तल, सरोज जैन, खुशबू अग्रवाल, विमला गुप्ता, नैना गर्ग, मोनिका सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, निरूपा अग्रवाल, मोनिका गोयल, पूजा, अंशु, प्रीति, राखी, शोभा, चंदा, रानी गर्ग, दीप्ति, ज्योति, कल्पना, मोना, मंजू, पंकज एम.एल., सीमा सहित अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं ने सहभागिता निभाई।

हर घर की भागीदारी से ऐतिहासिक बनेगा अग्र महाकुम्भ

आयोजन समिति ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के एक ईंट और एक मुद्रा के सिद्धांत से प्रेरित यह महोत्सव केवल महाप्रसादी का आयोजन नहीं, बल्कि कोटा एवं सम्पूर्ण कोटा संभाग के अग्रवाल समाज को एक सूत्र में पिरोने का विराट प्रयास है। 28 नवंबर को आयोजित होने वाले इस महाकुम्भ में समाज की सभी संस्थाओं, परिवारों, मातृशक्ति एवं युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। सभी अग्रबंधुओं से तन, मन, धन एवं समय का सहयोग प्रदान कर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles