Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मानव कल्याण समिति राजस्थान द्वारा लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई

मानव कल्याण समिति राजस्थान द्वारा लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिगुल जैन✍️

कोटा।मानव कल्याण समिति राजस्थान द्वारा आज लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को धूमधाम से गुजराती समाज भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक जी.डी. पटेल, अध्यक्ष रमेश विजय, महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा, कोषाध्यक्ष केशव मित्तल, अरुण भार्गव, नेमीचंद विजय, डॉ. जगदीश शर्मा, हंसा त्यागी, महेश चतुर्वेदी, बंगाली प्रसाद, आकाश भार्गव, दिलीप नावर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद, गुजरात में हुआ था। 1928 में बारडोली सत्याग्रह के सफल नेतृत्व के बाद उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उन्होंने 562 रियासतों को भारत में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया, जिसके कारण उन्हें ‘लोह पुरुष’ कहा जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ और आज उनकी 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में उनकी अमर गाथा कह रही है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव यज्ञदत्त हाड़ा ने किया और धन्यवाद कोषाध्यक्ष केशव मित्तल ने ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles