Thursday, October 1, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पाती अपनों को’ मुहिम के तहत एम बी स्कूल में पत्र लेखन प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित

कोटा।महावीर नगर प्रथम स्थित एम बी स्कूल में ‘पाती अपनों को’ मुहिम के अन्तर्गत पाती अपनों के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य निमेड़ा’ ने बताया कि वर्तमान आधुनिक युग में हर व्यक्ति अपने भावनात्मक संदेश को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भेज रहा है, जिससे विद्यार्थी भी हिंदी लेखन के प्रति उदासीन होता जा रहा है और हिंदी लेखन से दूरी बनाता जा रहा है।

डॉ. सूरज सिंह नेगी एवं प्रो मीना सिरोला, के प्रकल्प ‘पाती अपनों को’ मुहिम को अभिभावकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए ‘पाती अपनों को’ परिवार, कोटा शहर में नए प्रकल्पों के साथ विद्यार्थियों में हिंदी लेखन के नवाचार हेतु विभिन्न विषयों पर पत्र लेखन प्रतियोगिता में सहभागिता का आयोजन निकुंज शिक्षण संस्थान एवं दिव्य हिन्दी संस्थान के तत्वावधान में किया जा रहा है।

देहदानी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मोटिवेशन काउंसलर ने बताया कि सैनिक के नाम पत्र, किसान के नाम पत्र, कोटा में पढ़ने वाले विद्यार्थी द्वारा परिजनों को पत्र, अन्नदाता के नाम पत्र, नानी-दादी के नाम पत्र जैसे अनेक विषयों पर विद्यार्थियों में आत्मभाव को जगाना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस तरह के आयोजन राजस्थान प्रदेश भर में किए जा रहे हैं।

सचिव योगेश नामा ने बताया कि आज विद्यार्थियों में पत्र लेखन और अपनों के प्रति सद्भावना जैसी सोच लुप्त होती चली जा रही है, उसे पुनर्जीवित करने के तहत यह मुहिम हर विद्यार्थी और अभिभावक तक पहुंचने का लक्ष्य है।पत्र लेखन प्रतियोगिता में शालू सुमन प्रथम स्थान, लक्षिता जगरवाल द्वितीय स्थान और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। सभी को प्रशस्ति-पत्र, उपहार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में अनिल विजयवर्गीय ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles