Monday, November 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

युवा समाजसेवी प्रतीक गोयल हाड़ौती गौरव सम्मान 2027 के कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त     

युवा समाजसेवी प्रतीक गोयल हाड़ौती गौरव सम्मान 2027 के कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त

कोटा । न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित होने वाले हाडोती गौरव सम्मान 2027 के कार्यक्रम समन्वयक के रूप में राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति कोटा के अध्यक्ष प्रतीक गोयल को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया।

सोसायटी की अध्यक्ष  अंजू शर्मा ने बताया कि हाडौती क्षेत्र में चिकित्सा,शिक्षा, भामाशाह ,समाज सेवा, राजकीय सेवा समेत अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने, व् हाडौती का देश में नाम रोशन करने वाली 101 प्रतिभाओ को , “हाडौती गौरव सम्मान 2027” के अलंकरण से नवाजा जायेगा इसके लिए कार्यक्रम समन्वयक के रूप में समाजसेवी राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति कोटा के अध्यक्ष प्रतीक गोयल को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी के सचिव इंजीनियर पुष्पकान्त ने बताया कि 5 जनवरी को अष्टम हाडौती गौरव सम्मान 2027 संभागीय मख्यालय कोटा पर आयोजित किया जाएगा जिसमे हाडौती की सर्व समाज की प्रतिभाओ का अतिथियों के द्वारा सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम के लिए न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी की कोर कमेटी के द्वारा प्रतिभाओ का चयन किया जाएगा सम्मान के इच्छुक अपना आवेदन 20 दिसंबर तक कर सकेंगे।

सोसायटी अध्यक्ष अंजू शर्मा, सचिव इंजीनियर पुष्पकान्त, कोषाध्यक्ष दिनेश पोटर, व् कार्यकारिणी के सदस्यगण , कार्यक्रम संयोजक के के शर्मा कमल ने युवा समाजसेवी प्रतीक गोयल की कार्यक्रम समन्वयक के पद पर नियुक्ति पर बधाई दी एवं हाडोती की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए आवाहन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles