सोगरिया (कोटा रेलवे स्टेशन के पास) से 19 एवं 26 नवंबर को होगी रवाना, ट्रेन में सीटें उपलब्ध
कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित सोगरिया (कोटा रेलवे स्टेशन के पास)–धनबाद (झारखंड) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के नवंबर माह में दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे शेष हैं। सोगरिया से रवाना होने वाली ट्रेन में वर्तमान में सीटें उपलब्ध हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया (कोटा रेलवे स्टेशन के पास)–धनबाद (झारखंड) स्पेशल 19 एवं 26 नवंबर (गुरुवार) को रात्रि 23:10 बजे सोगरिया से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 03:45 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09822 धनबाद (झारखंड)–सोगरिया (कोटा रेलवे स्टेशन के पास) स्पेशल 21 एवं 28 नवंबर (शनिवार) को प्रातः 05:15 बजे धनबाद से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 07:35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
ट्रेन के ठहराव: दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
ट्रेन के मार्ग, ठहराव एवं समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in अथवा अधिकृत रेलवे आरक्षण केंद्रों से टिकट आरक्षित करा सकते हैं।







