Monday, November 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेडतवाल वैश्य सेवा समिति कोटा द्वारा अन्नकूट महोत्सव मनाया 

हजारों समाज बंधुओं की उपस्थिति में समाज अध्यक्ष राधेश्याम की अगुवाई में अन्नकूट बना सामाजिक समरसता का केंद्र

करीब पांच घंटे निकली भव्य पैदल शोभा यात्रा में मातृ शक्ति बच्चों बुजर्गो युवा शक्ति ने लिया भक्ति कृष्ण राम मय भजनों पर आनंद 

कोटा/मेडतवाल वैश्य समाज सेवा समिति के तत्वाधान में मेडतवाल वैश्य समाज कोटा द्वारा अन्नकूट महोत्सव मनाया गया समाज अध्यक्ष राधेश्याम बोबस ने समाज बंधुओं हजारों समाज बंधुओं की उपस्थिति में उद्बोधन देते हुए कहा कि मेडतवाल समाज के समस्त सहयोग कर्ताओं महिला मंडल नवयुवक संघ के सहयोग से और मातृ शक्ति के बढ़चढ़कर सहभागिता से और देवतुल्य दानदाताओं से यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता से संपन्न हुआ ,अन्नकूट महाप्रसाद से पूर्व अश्व के रथ के साथ भगवान जगन्नाथ , मां फलोदी रथ शोभा यात्रा निकाली गई ,समाज जनों द्वारा जूठन छोड़ने का संदेश महाप्रसाद के दौरान दिया गया,यथासंभव प्लास्टिक डिस्पोजल से दूरी बनाई गई ,महामंत्री राजेश गुप्ता ने अंत में समाज बंधुओं की अतुल्य सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अंत में मां फलोदी ,बांके बिहारी के जय कारे के साथ पूजन अर्चना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में समापन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संदीप शर्मा,उप महापौर विवेक राजवंशी , खैराबाद धाम के मेडतवाल समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाशचंद दलाल ,राष्ट्रीय महिला मंडल महामंत्री मंजू गुप्ता ,राजगढ़ से पधारे वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष कैलाशनारायण जी गुप्ता एवं कई गणमान्य ने सहभागिता की।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles