Monday, November 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

दीपावली मिलन नागरिक अभिनंदन एवं बाल दिवस समारोह

दीपावली मिलन नागरिक अभिनंदन एवं बाल दिवस समारोह

प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर✍️

कोटा/ शनिवार को एवरेस्ट पब्लिक स्कूल सुमन नगर कोटा में जय ज्योतिबा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी कोटा संभाग का दीपावली मिलन एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  विवेक राजवंशी उपमहापौर नगर निगम कोटा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए माली समाज के नगर निगम कोटा में चुने गए सभी पार्षद गण एवं समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्षा  अनीता कच्छावा एवं संचालन महामंत्री श्याम मनोहर सुमन के द्वारा किया गया महामंत्री श्याम मनोहर सुमन ने बताया कि समाज में सामाजिक जागृति के अगर दूत क्रांति पुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके कार्यों एवं उद्देश्यों को समिति द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया साथ ही समिति में जुड़े हुए पूरे हाडोती संभाग में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली समाज की सभी संस्थाओं का भी महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके अतिरिक्त समारोह में बाल दिवस आयोजन भी किया गया जिसमें बाल प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक पुरुषोत्तम अजमेरा, जगदीश सुमन, नाथूलाल पहलवान, संयोजक अर्जुन अजमेरा, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य रमेश सुमन,पवन सैनी, मोहन सैनी, नीलू सुमन ,हेमलता सैनी, रामविलास सुमन, गणपत लाल सैनी, हेमराज सुमन, ताराचंद सुमन, दुर्गा शंकर सुमन, दिनेश सुमन, महावीर सुमन, सुनील सुमन, अवधेश अजमेरा , पवन सुमन, अरुण सुमन, उत्कर्ष सुमन ,बंसीलाल तथा राजेंद्र सुमन आदि की गरिमामई उपस्थिति रही है ।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles