प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर✍️
नई दिल्ली में आयोजित गोल्डन क्राउन अचीवमेंट्स अवार्ड्स 2026 में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री गीतांजली मिश्रा के साथ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अवार्डी को अपने हाथों से सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुके सुनील कुमार साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार छह पदक और पिछले तीन वर्षों में 20 पदक (12 Gold, 5 Silver, 3 Bronze) हासिल किए हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने वाली उनकी यात्रा समारोह का विशेष आकर्षण रही।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में सुनील ने कहा कि “मंजिल देर से मिले तो भी मेहनत और कोशिश कभी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि आज का संघर्ष ही कल की पहचान बन सकता है।” उन्होंने युवाओं से अपनी परिस्थितियों को बाधा नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की वजह बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन क्राउन मीडिया के फाउंडर पवन मिश्रा जी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अजीम जी एवं रीना सेन जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा और उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सुनील कुमार साहू ने पवन मिश्रा जी सहित पूरी टीम का शानदार आयोजन एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।





