Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान

अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान

भारत सिंह चौहान✍️

कोटा/अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपना घर सेवा समिति द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में लगे वृद्धजनों का सम्मान किया गया । सेवा समिति के सचिव विजय जैन ने बताया कि पर्यावरण विद राजेन्द्र गंभीर ,समाजसेवी महावीर जैन ,पूर्व प्रधाचार्य और शिक्षाविद चौथमल शर्मा ,रमेश शर्मा और देह दान का संकल्प लेने वाली समाजसेवी और शिक्षाविद शकुन्तला शर्मा का स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में आवास करने वालों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया ।उन्होंने बताया कि समाज के 70वर्ष से अधिक आयु के विभिन्न वृद्धजनों को उनके जीवन के विशेष सामाजिक योगदान हेतु सम्मान किया गया। सभी वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किये जिसका सभी उपस्थित लोगो को लाभ मिलेगा ।

इस अवसर पर अपना घर अध्यक्ष डॉ योगेन्द्र मणि कौशिक ने अपना घर आश्रम की गतिविधियों से अवगत कराया ।अपना घर सेवा समिति के प्रांतीय संरक्षक डॉ धर्मेंद्र ज़ी जैन ने अपना घर सेवा समिति के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles