कृषि विभाग ने किसानों को उत्पादन वृद्धि के मंत्र बताएं
कोटा/ग्राम भदाना स्थित चानसी फार्म में कृषि विभाग सी ए डी कोटा द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रबी सीजन से पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक पुरुष एवं महिला किसानों में भाग लिया।
कृषि पर्यवेक्षक सोनू वर्मा एवं सुरेंद्र मीणा तथा कृषक मित्र गिरिराज शर्मा ने किसानों का पंजीकरण कर कृषि साहित्य का वितरण किया गया। कृषक गोष्ठी में पशुपालन अधिकारी डॉक्टर महेश मीणा ने पशुओं में टीकाकरण, नस्ल सुधार, मंगला पशु योजना एवं पशु रखरखाव, उचित पोषण से उन्नत पशुपालन की जानकारी दी ।कृषि अनुसंधान अधिकारी देवेंद्र धाकड़ ने फसलों एवं सब्जियों में समन्वित कीट प्रबंधन के तरीके बताएं कृषि विश्वविद्यालय कोटा से डॉक्टर अर्जुन कुमार वर्मा ने फसलों में बीज उपचार का तरीका, मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, उचित बीज दर, खरपतवार नियंत्रण, क्रांति का अवस्था पर सिंचाई आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी श्री प्रभु लाल धाकड़ ने आज के समय खेती में अत्यधिक रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति का नुकसान, पर्यावरण प्रदूषण, जमीन के लाभदायक जीवाणु का नुकसान, उत्पाद को रसायन मुक्त पैदा करने के लिए प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी ,ताकि लागत कम और टिकाऊ पैदावार हो सके उप परियोजना निदेशक आत्मा श्री पप्पू लाल बेरवा ने आत्मा द्वारा संचालित गतिविधियों एवं पुरस्कार हेतु आवेदन तैयार करने के बारे में बताया प्रधान संचालक गायत्री परिवार कोटा श्री यज्ञ दत्त हाडा ने जैविक खेती में काम आने वाले गोबर गोमूत्र, बेसन चुना आदि से जीवामृत, वीजा अमृत, तैयार कर बीज उपचार के बारे में बताया। प्रगतिशील किसान श्री युधिष्ठिर चानसी ने बर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर खेत में डालने की सलाह दी! कार्यक्रम में राम निवास राठौर, पूजा मीणा, सुनीता, संगीता, आदि का विशेष सहयोग रहा!





