Monday, November 2, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है : राजेश बिरला

आगेर्नाइजेशन आॅफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव आॅफ इंडिया का प्रथम अधिवेशन सम्पन्न

गणेश सुवालका अध्यक्ष एवं विशाल पोरवाल सचिव निर्विरोध निर्वाचित

आगेर्नाइजेशन आॅफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव आॅफ इंडिया (ओमश्री) संबंध भारतीय मजदूर संघ का द्वितीय अधिवेशन रविवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का आयोजन आई एम ए सभागार सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश बिरला एवं अध्यक्षता डॉ. निलेश जैन ने की। सचिव विशाल पोरवाल ने बताया कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव वर्ग संगठित होकर अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एकजुट हो रहा है। अधिवेशन में संगठन विस्तार, कार्यकतार्ओं के प्रशिक्षण तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेश बिरला ने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। समाज में औषधियों की पहुँच और सही जानकारी देने में उनकी भूमिका अहम है। उनके अधिकारों की रक्षा तथा सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. अमित व्यास ने बताया कि बदलते समय में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स पर कार्य का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में संगठन उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाएगा और समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। अतिथि डॉ. अशोक शारदा, डॉ. दीपक गुप्ता, विकास विश्नोई, जयप्रकाश कौशिक, आशीष शर्मा, जितेंद्र सिंह व महेश उपाध्याय ने भी अपने विचार रखें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश कौशिक ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की इकाइयां गठित हो और उन्हें संगठन से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. निलेश जैन ने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का यह द्वितीय अधिवेशन संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक है। आने वाले समय में इनके लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं और राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजेश बिरला द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई और नव नियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष गणेश सुवालका, उपाध्यक्ष , देवराज नागर, शिव शर्मा , प्रमोद दहिया , अरविंद गोयल सचिव विशाल पोरवाल, सह सचिव द्रोपेंद्र शर्मा, मंत्री प्रमोद दहिया ,कोषाध्यक्ष अतुल उपाध्याय सहकोशाध्याक्ष परवेन्द्र सिंह ,प्रदुम्न नागर, संगठन मंत्री कपिश शर्मा सह संगठन मंत्री दुर्गा शंकर सुमन पर्यावरण मंत्री जयनारायण कटारिया, खेलकूद मंत्री भुवनेश शर्मा, प्रवक्ता सुमित कुमार, विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य नेमीचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सदस्य बबीता, को चुना गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला कोटा से जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह हाडा, जिला मंत्री रवि गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सक्सेना, वरिष्ठ पदाधिकारी अवधेश मिश्रा, जगमोहन शर्मा, सी. पी. शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, भरत राम सैनी एवं कई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन विशाल पाठक ने किया।

डॉ. अशोक शारदा ने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो डॉक्टर और मरीजों के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनके ज्ञान, परिश्रम एवं सामाजिक योगदान को पहचानना समय की आवश्यकता है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles