Thursday, September 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

नयापुरा के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

कोटा। नयापुरा स्थित सी.बी. गार्डन के सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महिला मंडल की ओर से गणेश जी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

मंदिर से जुड़ी एक विशेष मान्यता भी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र है। बताया जाता है कि एक बार सुबह के समय श्रद्धालुओं की नजर आम के एक सूखे पेड़ पर पड़ी, जिसकी आकृति गणेश जी जैसी दिखाई दी। इसके बाद से प्रत्येक बुधवार को वहां गणेश महाराज की पूजा-अर्चना और आकर्षक श्रृंगार किया जाने लगा।

समिति की ओर से अब हर माह के अंतिम बुधवार को गणेश महाराज का विशेष आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। इसके साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक माह गणेश जी को 51 किलो लड्डू और 5 किलो डायट फूड का भोग लगाया जाता है। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है।

गणेश उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। महाआरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गणपति महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles