भारतसिंह चौहान ✍️
कोटा/राजस्थान शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों की हुई वर्चुअल मीटिंग में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के विषय में चर्चा की गई। वर्तमान समय में निकाय चुनावों को लेकर चल रही आचार संहिता के चलते मीटिंग में सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।बीकानेर निदेशालय की ओर से भी सभी संगठनों को आचार संहिता के सम्मान करने का आव्हान किया गया था।
राजस्थान शिक्षक महासंघ प्रदेशाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के निर्देशानुसार
प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रमीज़ राजा व जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि सेवा दिवस के तत्वावधान में पक्षियों को दाना, गायों को चारा और अस्पतालों में जरूरतमंदों को फल , खिचड़ी और भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।





