कोटा शहर की शिक्षा विभाग की सरकारी कर्मचारी मंदोदरी चौधरी अब रुद्र जाट के रूप में पहचानी जाएगी।
राज्य सरकार के निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर, ललित कुमार ने इसके लिए मंदोदरी चौधरी को विधिवत रूप से सरकारी अनुमति प्रदान कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदोदरी चौधरी जो की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, नांता महल, जिला कोटा में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है,के द्वारा राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम 8ए के अंतर्गत राजकीय निर्णय संख्या 5 में अभी लिखित प्रावधान अनुसार अपना लिंग महिला से पुरुष में बदलकर अपना नाम परिवर्तित कर रूद्र जाट रखने की अनुमति चाहिए थी।
उक्त क्रम में वरिष्ठ शासन उप सचिव शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार जयपुर ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 एवं 2020 के प्रावधानों के अनुसार लिंग बदलने की विधि प्रक्रिया पूर्ण करने की शर्त पर सेवा अभिलेखों में लिंग को महिला से पुरुष में बदलने की अनुमति प्रदान कर दी है।
अब शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी को संबंधित राजकीय आदेशों में लिंग परिवर्तन कर रूद्र जाट के रूप में संबोधित किया जाएगा।






