Sunday, November 1, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में फ्लाईओवर से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर मायके जा रही थी। रास्ते में भामाशाह मंडी रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। करीब दो मिनट बाद वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उद्योग नगर थाने के एएसआई कुंवर सिंह के अनुसार, मृतका की पहचान प्रेम नगर निवासी अंजू बाई (52) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात अपने बेटे दीपक के साथ केवल नगर स्थित पीहर जा रही थी।

बेटे से पूछताछ में सामने आया कि फ्लाईओवर पर पहुंचने के दौरान मां ने उसे कुछ देर पैदल चलने के लिए कहा। इसी दौरान वह अचानक फ्लाईओवर से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इसके करीब दो मिनट बाद ट्रैक पर आई ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि महिला बीमारी से पीड़ित थी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles