Sunday, November 1, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में चरस तस्करी का मामला: मकबरा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

कोटा में 210 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोटा। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मकबरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 210 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी पीर मोहम्मद उर्फ पीर, निवासी दनवड़ा, मकबरा, कोटा को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles