Sunday, November 1, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड 87 में पत्रकारों से मारपीट के आरोप पर बवाल, महावीर नगर थाने के बाहर जुटे पत्रकार

कोटा। नगर निगम चुनाव की कवरेज के दौरान वार्ड नंबर 87 में पत्रकारों से मारपीट के आरोपों को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पत्रकार महावीर नगर थाने के बाहर जुटे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

पत्रकारों का आरोप है कि चुनाव कवरेज के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी बढ़ गई और पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

पत्रकारों ने स्पष्ट किया कि जब तक मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक थाने के बाहर धरने पर बैठने की तैयारी है। पत्रकारों के थाने के बाहर जुटने से मौके पर हलचल बढ़ गई।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles