Wednesday, September 16, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा, बूथ पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

Ai -प्रतीकात्मक इमेज

कोटा। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 44 के सकतपुरा स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। मतदान केंद्र पर मौजूद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर मतदान केंद्र पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया।

बताया जा रहा है कि फर्जी मतदान के आरोप को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई।

फर्जी मतदान के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles