कोटा मंडल के बयाना जंक्शन और कोटा जंक्शन पर होगा ठहराव, दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे
कोटा। पूजा पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05037/05038 बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे लगाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05037 बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस पूजा विशेष बढ़नी से प्रत्येक गुरुवार 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक रात 19:45 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन बयाना जंक्शन पर 12:40 बजे तथा कोटा जंक्शन पर 15:35 बजे पहुंचेगी और शनिवार को 06:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी पूजा विशेष बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक सुबह 09:30 बजे प्रस्थान करेगी। कोटा मंडल में यह ट्रेन रविवार को कोटा जंक्शन पर 00:40 बजे तथा बयाना जंक्शन पर 04:45 बजे पहुंचेगी और रविवार को 23:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
मार्ग में यह विशेष ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी जंक्शन, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह,आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में 16 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी एनटीईएस अथवा रेल मदद 139 से प्राप्त कर लें






