Sunday, November 1, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सूलिया में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

सूलिया में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

भवानीमंडी:- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्र के शिल्पकार, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया तथा जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य वन्दना गुनसारिया जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अतुलनीय योगदान दिया था जो देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत बनाया। वे भारत के प्रथम गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में रहे और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया।

इस दौरान विद्यालय के समस्त कार्मिकों व विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles