कोटा / निकुंज शिक्षण संस्थान (रजि.) निःशुल्क कॅरियर गाइडेन्स एण्ड काउंसलिंग प्रकोष्ठ केशवपुरा, कोटा (राज.) के शैक्षणिक उन्नयन की श्रृंखला में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा सम्पादित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ अंक अर्जित करने एवं निश्चित सफलता के लिए तैयार की गई कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों हेतु ‘‘हिन्दी प्रश्नोत्तरी संचयन‘‘ अभ्यास पुस्तिका का विमोचन दिव्य हिन्दी संस्थान, कोटा के अध्यक्ष एवं प्रधान संपादक धनेश विजयवर्गीय, व्याख्याता हिन्दी, सत्यनारायण शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी, राजकीय महाविद्यालय, कोटा (राज.) द्वारा हिन्दी प्रश्नोत्तर अभ्यास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
निकुंज शिक्षण संस्थान कोटा संरक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों को श्रेष्ठ सरल, सहज, भाषा शैली द्वारा गुणात्मक परीक्षा परिणाम प्राप्त करने को ध्यान में रखकर के विद्यार्थियों को समर्पित किया गया है। अध्यक्ष क्रिश नामा एवं सचिव योगेश कुमार नामा ने बताया कि प्रतिभावान निर्धन विद्यार्थियों को यह पुस्तिका निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रदान की जायेगी।
दिव्य हिन्दी संस्थान, महावीर नगर तृतीय, कोटा द्वारा प्रतिभावान एवं निर्धन विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु निःशुल्क टेस्ट सीरिज प्रदान की जायेगी ताकि परिवार को आर्थिक सम्बल प्राप्त हो सकें साथ ही श्रेष्ठ अंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।
सम्पर्क सूत्र: धनेश विजयवर्गीय: 9413472706, 7976593415 दिव्य हिन्दी संस्थान कोटा






