खुशी भील के साथ हुए दुष्कर्म एवं जघन्य हत्याकांड को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन
कोटा। आदिवासी जनजाति अधिकार मंच कोटा के बैनर तले कोटा जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। मंच के संरक्षक प्रताप लाल मीणा ने बताया कि मंदसौर जिले के गरोठ तहसील के ग्राम लुक्का की 7 वर्षीय खुशी भील के साथ हुए दुष्कर्म एवं जघन्य हत्याकांड की मंच ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि खुशी भूल को न्याय मिले और परिवार को आर्थिक सहायता मिले और प्रकरण फास्ट ट्रैक न्यायालय के माध्यम से न्याय किया जाए ।
अगर प्रशासन इस पर संज्ञा नहीं लेती है तो संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक रूप से जारी रहेगा और आंदोलन का रूप लेगा इसकी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी ।मंच सचिव रण सिंह गरासिया ने बताया कि खुशी भील के साथ हुए दुष्कर्म और जगन्य हत्याकांड अत्यंत दुखद अमानवीय एवं समाज को झकझोर देने वाली घटना हे आदिवासी बालिकाओं महिलाओं के साथ आए दिन इस प्रकार के संगीन मामले होते रहते हैं इसको लेकर के सरकार को बालिकाओं ओर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम और सख्त नियम बनाए जाने चाहिए और समाज में उसकी पालना करवानी चाहिए। तब जाकर इस प्रकार की घटनाएं रोकी जा सकती हैं। इस मौके पर भील विकास समिति के महामंत्री चौथमल भील ओर मंच के कार्यकर्ता राजूलाल भील, ग्यारसी राम, किशन, रमेश ,शंकर, राजू लाल, प्रह्लाद , लाला राम ओर कई ग्रामीण उपस्थित रहे।






