Tuesday, November 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अमर सिंह “अमर” द्वारा लिखी गई पुस्तक चिंगारी का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

अमर सिंह “अमर” द्वारा लिखी गई पुस्तक चिंगारी का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

कोटा/ ब्रजभाषा साहित्य समिति एवं श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन क्षेत्र स्थित श्री राम मंदिर के सभागार में वरिष्ठ कवि अमर सिंह ‘अमर ‘ के काव्य संग्रह “चिंगारी” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता  अशोक वशिष्ठ ,मुख्य अतिथि डॉ.  वीणा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह ‘कर्मयोगी’ मंच पर शोभायमान रहे। समारोह के प्रथम सत्र में कवि अमर सिंह ‘अमर’ की कृति ‘चिंगारी’ का लोकार्पण मंचासीन पदाधिकारियो के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक साहित्यानुरागी आमंत्रितगण सभागार में उपस्थित थे। कृति परिचय दिया  महेंद्र सिंह चौधरी ने प्रस्तुत किया।

दूसरे सत्र का प्रारंभ ओज,श्रृंगार हास्य,व्यंग्य से सरोबार इंद्रधनुषी छटा बिखेरती रचनाओं के पाठ से हुआ। कृति के लेखक श्री अमर सिंह अमर ने अपने मेजबानी संबोधन में कविता पाठ किया और पुस्तक के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल साहित्यकरबल के आम जन जो इसको पढ़ेंगे उनके लिए भी अभिरुचि पूर्ण है। काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित अशोक वशिष्ठ डॉ.वीणा अग्रवाल,डॉ रघुराज सिंह ‘कर्मयोगी’ रघुनंदन हटीला,दीनानाथ त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत, ब्रजेंद्र सिंह झाला ‘पुखराज,’ रमेश चन्द्र अग्रवाल अधीर, खुशीराम चौधरी, राजेंद्र मुनि आर्य,कमलेश कमल, गौरीशंकर जोशी,योगमाया ने राष्ट्रभक्ति शृंगार एवं व्यंग्य की कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। अपनी रचनाओं से समारोह में अविस्मरणीय रंग भरे। कृति “चिंगारी ” के प्रकाशक  नवीन गौतम ने अपनी प्रकाशन संस्था काव्यांजलि प्रकाशन की ओर से अमर सिंह ‘अमर’ को अपने कर कमलों से सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र भेंट किया। समारोह में श्री धर्मेश जैन एवं आर. डी. शर्मा  की सुधि श्रोताओं के रूप में विशेष आमंत्रित उपस्थिति रही । समारोह का सफल संचालन हास्य व्यंग्य के कुशल हस्ताक्षर ‘कमलेश कमल’ द्वारा किया गया। अंत में बालकवि कालीचरण राजपूत ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles