Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भ्रामक विज्ञापन मामला : कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सलमान खान गैरहाजिर, अगली सुनवाई 5 फरवरी

कोटा | फिल्म अभिनेता सलमान खान से जुड़े भ्रामक विज्ञापन मामले में गुरुवार को कोटा उपभोक्ता न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से दिल्ली से आए अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा, जबकि अभिनेता सलमान खान की ओर से कोई भी वकील न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।

आज सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस कारण मामले की अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की गई है।

न्यायालय ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिए कि वह अगली सुनवाई के दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) से संबंधित रसीद न्यायालय में प्रस्तुत करे।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में परिवादी भाजपा नेता एवं अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने पूर्व में आपत्ति दर्ज कराई थी कि अभिनेता सलमान खान की ओर से प्रस्तुत वकालतनामा एवं अन्य दस्तावेजों पर किए गए हस्ताक्षर उनके वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं, बल्कि वे संदेहास्पद प्रतीत होते हैं। इस संबंध में परिवादी द्वारा विधिवत आवेदन भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

उस आवेदन पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता न्यायालय ने पहले ही आदेश पारित किया था कि सलमान खान के हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच (FSL) कराई जाएगी। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि अभिनेता सलमान खान को स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपने हस्ताक्षरों के नमूने देने होंगे, ताकि प्रस्तुत दस्तावेजों से उनकी तुलना की जा सके। अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 फरवरी को होगी, जिस पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles