कोटा मंडल के बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों पर होगा ठहराव
कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर–वलसाड–गोरखपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05061 गोरखपुर–वलसाड पूजा स्पेशल दिनांक 20.11.2026 (शुक्रवार) को गोरखपुर से 14:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:33/04:35 बजे बयाना, 05:30/05:35 बजे गंगापुर सिटी, 07:50/08:00 बजे कोटा, 08:53/08:55 बजे रामगंज मंडी एवं 09:16/09:18 बजे भवानी मंडी होते हुए उसी दिन 19:35 बजे वलसाड पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05062 वलसाड–गोरखपुर पूजा स्पेशल दिनांक 21.11.2026 (शनिवार) को वलसाड से 22:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:03/08:05 बजे भवानी मंडी, 08:28/08:30 बजे रामगंज मंडी, 09:35/09:40 बजे कोटा, 11:35/11:40 बजे गंगापुर सिटी एवं 13:43/13:45 बजे बयाना होते हुए 23 नवंबर को 05:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट— मार्ग में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा एवं सूरत स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री यात्रा से पूर्व एनटीईएस/139 रेल मदद से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।






