Thursday, November 19, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वेलफेयर पार्टी ने की नई कार्यकारिणी घोषित 

वेलफेयर पार्टी ने की नई कार्यकारिणी घोषित

गुरुवार। वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया कोटा इकाई द्वारा आज पार्टी कार्यालय राज की हवेली, मक़बरा पर “कार्यकारिणी विस्तार एवं सम्मान समारोह” आयोजित किया गया।

ज़िला अध्यक्ष अनवर हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष वक़ार अहमद ख़ान की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें 35 सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर और कार्यकारिणी सदस्यता कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि समारोह में सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को मिलकर काम करने और पार्टी को मज़बूत करने की शपथ दिलाई गई।

समारोह में प्रदेशाध्यक्ष वक़ार अहमद ख़ान, प्रदेश सचिव सैफुल्लाह खान, ज़िला उपाध्यक्ष आसिफ हुसैन, ज़िला सचिव मुहम्मद ख़ालिद, ज़िला महासचिव जावेद अख़्तर अंसारी, पूर्व पार्षद मोहम्मद आसिम ने कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनहित के कार्यों में जुट जाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles