Thursday, November 19, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी, प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी, प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

कोटा/भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय  इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में श्रीनाथपुरम में जीएडी चौराहे पर क्विज प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। 

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन, उनके ऐतिहासिक निर्णयों, देश के विकास में योगदान एवं भारतीय राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया गया।

प्रतियोगिता में कुल 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इंदिरा गांधी के जीवन, देश के इतिहास एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 50 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राजनीतिक जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण एवं देश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए गए।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी केवल भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने सशक्त नेतृत्व से विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान स्थापित की। देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में यह सिद्ध किया कि महिलाएं केवल समाज की दिशा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की तकदीर भी बदल सकती हैं। उनका जीवन आज भी देश की करोड़ों महिलाओं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

गौतम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक साहसिक निर्णय लिए। वर्ष 1971 के युद्ध में उनका निर्णायक नेतृत्व, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए प्रयास भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

इंदिरा गांधी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं अपने साहस, संकल्प और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश की दिशा और दशा बदल सकती हैं। उनका व्यक्तित्व आज भी देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गिरिराज भार्गव,रामसिंह चौहान, डीसीसी सचिव रमेश यादव,दीपक गुर्जर (मंत्री), सुरेन्द्र गुप्ता,निरंजन मेघानी,अशोक बिंदल, राजेश सोनी, करण सिंह नायक, कैलाश पेशवानी, अंजना गौतम, शशि प्रभा, दीपक जायसवाल, कमलेश, राजेश सेन, लक्ष्मी वर्मा, सुनीता,सुमित शर्मा ,प्रमोद पांचाल, किशन खत्री, जुल्फिकार अली, दीपू बना, अटल खंडेलवाल सहितअनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles