शम्भूपुरा गांव के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन से की मुलाकात, ग्रामीणों की समस्याओं से कराया अवगत
कोटा। शम्भूपुरा गांव में केडीए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर कोटा विश्वविद्यालय कोटा पूर्व महासचिव मुकेश चांदना के नेतृत्व में गांव के सर्व समाजों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गांव में केडीए की कार्रवाई से उत्पन्न ग्रामीण समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने मांग की कि उनके मकानों और पशुओं के बाड़ों को कार्रवाई से मुक्त रखा जाए, ताकि वर्षों से गांव में रह रहे परिवारों और पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं को लेकर सरकार के स्तर पर वार्ता करेंगे तथा मामले का उचित समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल एवं समस्त ग्रामवासियों ने अपील की कि जब तक ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक केडीए प्रशासन की ओर से गांव में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में गांव के प्रबुद्धजन श्योजी गुर्जर, हंसराज, महावीर, देवराज, हरी गुर्जर, दुर्गाशंकर, विजय चांदना, नितिन गुर्जर, राकेश भील, सूरज बंजारा सहित शम्भूपुरा गांव के सर्व समाज के ग्रामीणजन मौजूद रहे।






