Saturday, February 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राजीव गांधी नगर ऑक्सीज़ोन विकास समिति द्वारा जीवनधर जैन का अभिनंदन

 

कोटा/ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों के तहत नव विकसित कॉलोनी राजीव गांधी नगर स्पेशल पार्ट-टू (ऑक्सीज़ोन) से जुड़ी प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे कार्यों पर आभार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी नगर ऑक्सीज़ोन विकास समिति, कोटा के प्रतिनिधिमंडल ने कैम्प कार्यालय पहुँचकर माननीय लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायक जीवनधर जैन का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रतीक गोयल, महामंत्री हिम्मत सिंह हाड़ा ‘बालूपा’, मनोहर लाल गुप्ता ,महावीर जैन, हेमराज नागर सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने कॉलोनी के विकास में मिले सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

समिति के मीडिया प्रभारी अनुपम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। समिति की ओर से भविष्य में भी निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles