कोटा/राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से हुई। अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।नियमुनासर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथ पूरी प्रदेश कार्यकारिणी का इस्तीफा चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा । इसके बाद सभी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का अवसर दिया गया । पर्यवेक्षक को अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए। निर्धारित अवधि के भीतर एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। लोकतांत्रिक प्रकिया से अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें उपस्थित सदस्यों की सहमति के आधार पर श्याम सुंदर शर्मा को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । इसके बाद अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने सर्वसम्मति से प्रदेश सचिव रूपेश गुप्ता,प्रदेश कार्यालय प्रभारी हनुमान प्रसाद मेघवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित प्रजापति,प्रदेश संग़ठन मंत्री उदयवीर सिंह कुशवाहा ,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ओमप्रकाश नागर, रमीज़ राजा,क्षेम कुमार गौतम को मनोनीत किया।






