Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जीवन पर्यंत समाज सेवा करने वालों को मिले विशेष प्राथमिकता-बिरला

कोटा। हाडोती अंचल में सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित अष्टम हाडोती गौरव सम्मान–2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य आयोजन 5 जनवरी 2026 को अग्रवाल सेवा सदन, विज्ञान नगर, कोटा में संपन्न होगा।

समाजसेवी हरि कृष्ण बिरला एवं राजेश कृष्ण बिरला, तथा एलबीएस ग्रुप के कुलदीप माथुर ने आयोजन समिति से भेंट के दौरान कहा कि

“जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन समाज, गरीबों, जरूरतमंदों और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित किया है, उनका सम्मान किया जाना न केवल आवश्यक है बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक भी है।”

उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे जीवन पर्यंत सेवा कार्यकर्ताओं के नाम प्राथमिकता से चयनित किए जाएं।

हाडोती गौरव सम्मान आयोजन समिति के संरक्षक परमानंद गोयल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा ‘कमल’, संरक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, स्पर्धा सिविल सर्विसेज अकैडमी के संजय शर्मा, एलबीएस ग्रुप के कुलदीप माथुर सहित प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपे।

संभागीय संयोजक लोकेश शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रतीक गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य एवं आकर्षक होगा। कार्यक्रम में फिल्म छावा के एक प्रमुख किरदार में अभिनय कर चुके लंकेश जी, ऑटो के कॉमेडियन के रूप में प्रसिद्ध गोपाल सोलंकी (फूफा जी) एवं मेघा सोलंकी, “हाडोती का लाल” सहित अनेक कलाकारों की प्रस्तुति दर्शकों को देखने को मिलेगी।

आयोजन समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया जारी है तथा अतिथियों को आमंत्रण देने का कार्य निरंतर जारी है। हाडोती गौरव सम्मान–2026 को हाडोती की प्रतिभाओं, सेवाभावी व्यक्तित्वों एवं संस्कृति के गौरवपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles