प्रेस नोट
कोटा /कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आज कोटा शहर के मध्य क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से बसी हुई अम्बेडकर कच्ची बस्ती, दादाबाड़ी उड़िया बस्ती एवं दादाबाड़ी गुर्जर बस्ती के विस्थापन एवं पुनर्वास के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अम्बेडकर कच्ची बस्ती एवं दादाबाड़ी उड़िया बस्ती में निवासरत पात्र परिवारों को अजय आहूजा नगर स्पेशल पार्ट-प्रथम एवं द्वितीय योजना के अंतर्गत पुनर्वासित किया जाएगा। साथ ही विस्थापन एवं पुनर्वास की प्रक्रिया को चरणबद्ध, सुव्यवस्थित तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ संपन्न किए जाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी, निदेशक अभियंत्रिकी रविन्द्र प्रकाश माथुर, सलाहकार (नियोजन) संदीप दंडवते, राजस्व सलाहकार परमानन्द गोयल सहित संबंधित अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।






