Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अतिक्रमण पर सख्ती: चार घंटे चली कार्रवाई, अवैध गुमटियां व ठेले हटाए

कोटा।आयुक्त ममता तिवारी के निर्देशन में कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक लगातार चार घंटे तक चली।

अभियान के तहत जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पीछे माँ काली माता मंदिर से सुवि नेत्र हॉस्पिटल रोड तक अवैध रूप से संचालित कच्ची गुमटियां, अस्थायी एवं स्थायी ठेले, टीनशेड, काउंटर, चाय की थड़ियां, कचौरी की थड़ी एवं टपरियां हटाई गईं।

इसके अलावा न्यू मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर सड़क सीमा में दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए दुकानदारों एवं ठेले संचालकों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा के सामने अवैध रूप से लगाई गई चाय की थड़ियां, ठेले एवं टीनशेड भी हटाए गए तथा मुनादी कराकर दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि इस कार्रवाई में प्राधिकरण की जेसीबी, डंपर एवं पर्याप्त जाप्ता तैनात रहा। अभियान के दौरान तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, पटवारी संदीप गोचर एवं तकनीकी शाखा के कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात एवं जनसुविधा प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles