– भारत सिंह चौहान
कोटा“/कोटा टूरिज़्म” के लेखक परमानन्द गोयल ने अपनी नवीन प्रेरणादायी पुस्तक ‘विचारों की उड़ान’ राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल के साथ ससम्मान भेंट की।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में के.के. शर्मा ‘कमल’, प्रतीक गोयल, लोकेश शर्मा, पंकज बागड़ी, संजय शर्मा एवं राहुल शर्मा उपस्थित रहे।
हाड़ौती गौरव सम्मान–2026 के संयोजक के.के. शर्मा ‘कमल’ ने पुस्तक को सकारात्मक सोच, आत्मप्रेरणा और मानवीय मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाली प्रभावशाली कृति बताया।






