Tuesday, July 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ ने अपना स्थापना दिवस मनाया

रोटरी क्लब कोटा नार्थ ने अपना स्थापना दिवस मनाया

 

कोटा / रोटरी क्लब कोटा नार्थ ने अपना 46 वा स्थापना दिवस मनाया। कोटा नार्थ क्लब की स्थापना वर्ष 1979 में श्री शेर सिंह कोठरी ने की और लगातार 46 वर्षो से क्लब अपने सामाजिक सरोकार के कार्य करता आ रहा है। इस अवसर पर रोटरी के प्रनतपाल श्री निर्मल कुणावत ने मुख्य अतिथि एवं उप प्रनतपाल श्रीमती क्षमता चौधरी विशेष अथिति के रूप में हिस्सा लिया और वर्ष 2023 -2024 के अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं सचिव प्रवीण गुप्ता से पुरे वर्ष किये गए सामाजिक कार्यो की जानकारी हासिल की। क्लब ने अपने स्थापना दिवस पर अपने सामाजिक कार्यों की कड़ी में एक और पुनीत कार्य सरकारी स्कूल पाटनपोल को विद्यार्थियों को बैठने के लिए फर्नीचर दे कर किया।

क्लब ने इस अवसर पर 21 पूर्व अध्यक्षो को एवं 16 क्लब सदस्यों को उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया। क्लब के सभी सदस्यों ने 26 अप्रैल को अपने मतदान का प्रयोग करने की शपथ भी ली और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा भी लिया। क्लब ने इस अवसर पर 2023-2024 में किये गए कार्यो की समीक्षा सभी सदस्यों के सामने रखी और भविष्य में और अधिक बड़े कार्य करने की प्रतिज्ञा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles