Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सिलाई मशीन वितरण से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार, शिक्षा व रोज़गार को भी मिला संबल

कोटा/एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) कोटा की ओर से एक निजी संस्थान में सिलाई मशीन वितरण एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एसोसिएशन द्वारा संचालित सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी दो निर्धन महिलाओं को स्वरोज़गार योजना के अंतर्गत दो अंब्रेला सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इनमें एक महिला बकानी (झालावाड़) तथा दूसरी महिला विज्ञान नगर, कोटा की निवासी हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक व शैक्षणिक सहायता को आगे बढ़ाते हुए AMP कोटा द्वारा 15 निर्धन बच्चों की फीस जमा कराई गई, वहीं एक महिला को किराना दुकान प्रारंभ करने हेतु आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई। इसके अतिरिक्त एक इंजीनियरिंग छात्र को ₹20,000 तथा भोपाल स्थित ISSR में अध्ययनरत छात्रा की ₹67,000 फीस भी एसोसिएशन द्वारा जमा कराई गई।

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स कोटा के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ज़ाकिर हुसैन वेलफेयर सोसाइटी कोटा के अध्यक्ष हकीम बख्श रहे, जबकि अध्यक्षता इंजीनियर सैयद सलामत अली ने की।

विशिष्ट अतिथियों में वाईजीएन एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अरशद अंसारी, अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा के ट्रेज़रर अब्दुल मजीद अंसारी, इंजीनियर मोहम्मद शाहिद (एयरटेल), कमरुज्जमा खान (चेप्टर हेड), शाहनवाज़ खान (इंश्योरेंस हब) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बताया गया कि AMP कोटा अब तक 50 से अधिक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर स्वरोज़गार से जोड़ चुका है। कार्यक्रम में 07 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “जॉब फेयर (रोज़गार मेला)” की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में AMP कोटा संभाग के क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं व उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles