महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सर्व समाज ने अर्पित की पुष्पांजलि, शिक्षा और समानता का दिया संदेश
कोटा। सामाजिक एवं शैक्षणिक क्रांति के पुरोधा महात्मा ज्योतिबा राव फुले की पुण्यतिथि पर शनिवार, 28 नवंबर को कोटा के बसंत विहार में सर्व समाज एवं माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम अजमेरा व् कैप्टन बी एल सुमन ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा समाज को दी गई जागृति को लेकर भी उन्होंने सभी को जानकारी दी उन्होंने बताया कि समाज शिक्षित होगा तब ही पूरा देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। सेवा ही धर्म और कर्म है। जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर पीड़ित मानवता की सेवा करनी चाहिए। शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज का उत्थान एवं विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, सभी को शिक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर पुरुषोत्तम अजमेरा, महामंत्री ओबीसी विकास मंच, भवानी शंकर सैनी, कैप्टन बीएल सुमन, पहलवान जगदीश सुमन, नरसिंह लाल सैनी, अर्जुन अजमेरा, योगेश सुमन, तुषार सुमन, आकाश गोचर, दुर्गेश सुमन, ईश्वर कारपेंटर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुर्जर, सोनू मेहता, नीरज गोचर, शीला मीना, अंतिमा सैनी, अनिता गोचर, पूजा मीना, रितिक कुमार, रितेश मेघवाल मुकेश सहित सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।





