Sunday, November 29, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान हादसा, कांस्टेबल के हाथ में लगी गोली

अभेड़ा फायरिंग रेंज में पिस्टल की सफाई करते समय अचानक चली गोली, घायल जवान एमबीएस अस्पताल में भर्ती; हाथ की होगी सर्जरी

कोटा। शहर के अभेड़ा फायरिंग रेंज में शनिवार सुबह पुलिस की वार्षिक फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान एक हादसा हो गया। इस दौरान कांस्टेबल मुकेश कुमार के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कोटा शहर पुलिस के जवान शनिवार सुबह निर्धारित वार्षिक फायरिंग अभ्यास के लिए अभेड़ा फायरिंग रेंज पहुंचे थे। इसी दौरान कांस्टेबल मुकेश कुमार अपनी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उनके हाथ में जा लगी। गोली चलने की आवाज से फायरिंग रेंज पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल कांस्टेबल को तत्काल एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार जवान के हाथ की सर्जरी की जानी है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा भी एमबीएस अस्पताल पहुंचीं और चिकित्सकों से घायल जवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि पुलिस की वार्षिक फायरिंग प्रैक्टिस आयोजित की जा रही थी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मी फायरिंग रेंज पर मौजूद थे। अचानक हुए हादसे में कांस्टेबल के हाथ में गोली लग गई। घायल जवान का एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनके हाथ की सर्जरी की जाएगी।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles