कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी भारतीय सेना में बनीं सूबेदार, पुणे में सेना के अधिकारियों ने कंधों पर लगाए पदोन्नति के स्टार
कोटा। अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से कोटा सहित पूरे राजस्थान का नाम रोशन करने वाली स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अरुंधति को भारतीय सेना में सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि से कोटा के खेल जगत में खुशी की लहर है।
महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) में शुक्रवार को आयोजित समारोह में सेना के अधिकारियों ने अरुंधति चौधरी के कंधों पर सूबेदार पद के स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। यह उपलब्धि उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है।
कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधति की इस उपलब्धि से कोटा सहित पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Mayur Times News
कोटा की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी भारतीय सेना में बनीं सूबेदार, पुणे में सेना के अधिकारियों ने कंधों पर लगाए पदोन्नति के स्टार






