प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा का अनावरण, ध्वजारोहण, मंगल कलश पूजन एवं विभिन्न केंद्रों का शुभारंभ
पूज्य श्रद्धेया शैलवाला जीजी, शैफाली जीजी एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा का अनावरण कर विधिवत पूजन किया
हरिद्वार। परम वंदनीया माताजी एवं दिव्य अखंड दीप की पावन जन्मशताब्दी समारोह के तृतीय चरण का शुभारंभ श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य श्रद्धेया शैलवाला जीजी, आदरणीय शैफाली जीजी एवं जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा का अनावरण कर विधिवत पूजन किया तथा श्रद्धा निवेदित की।
इस पावन अवसर पर ध्वजारोहण के साथ जन्मशताब्दी समारोह के तृतीय चरण का शुभारंभ हुआ। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धापूर्वक लाए गए मंगल कलशों का विधिवत पूजन एवं वंदन संपन्न हुआ।
इसके अतिरिक्त, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के ऋषि युग्म जीवन-दर्शन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी तथा युग साहित्य विस्तार केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। ये केंद्र परिजनों एवं आगंतुकों को ऋषि युग्म के जीवन, साधना, विचारों एवं साहित्य से परिचित कराने का माध्यम बनेंगे।
इन पावन आयोजनों में देशभर से आए परिजनों की श्रद्धा, समर्पण एवं संगठनात्मक एकात्मता का भाव अभिव्यक्त हुआ। यह अवसर परम वंदनीया माताजी एवं परम पूज्य गुरुदेव के आदर्शों को आत्मसात कर श्रद्धा, साधना एवं सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रहा है।
साभार :डॉ.नयन प्रकाश गांधी ,कोटा राजस्थान स्वतंत्र सोशल जर्नलिस्ट मयूर टाइम्स







