Saturday, November 21, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, भाई ने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या की

कोटा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, भाई ने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या की

धारदार हथियारों से किया हमला, एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल; देईखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना

कोटा। जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत पर काम कर रहे एक युवक पर उसके ही भाई ने 6-7 अन्य लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हरि प्रसाद की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरि प्रसाद अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका भाई अपने 6-7 साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में हरि प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमले में घायल दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए कोटा के जायसवाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस हमले में शामिल आरोपियों, वारदात के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में बढ़ते विवादों की गंभीर तस्वीर सामने रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles