वृंदावन में सुरेखा परमार को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित,ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो, वास्तु एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान
वृंदावन। वृंदावन में आयोजित द्वादश विश्व ज्योतिष, तंत्र, वास्तु, कर्मकांड, आयुर्वेद एवं वेद महासम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों एवं शहरों से करीब 500 ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया। महासम्मेलन में ज्योतिष एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता और उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित 100 विद्वानों को गोल्ड मेडल, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में फाजिल्का, पंजाब की सुरेखा परमार को ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो, वास्तु एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता और सेवाओं के लिए गोल्ड मेडल, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में राजेश गुप्ता, जन शिकायत निवारण विभाग, राजस्थान सरकार, संस्था के संस्थापक अजय कुमार श्यामनांदी (कोटा), उमंग तनेजा (दिल्ली) तथा AstroTalk Rank 1 अनिल कुमार पराशर (दिल्ली) ने सुरेखा परमार को सम्मान प्रदान किया।
सुरेखा परमार ने सम्मान को अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए इसका श्रेय महादेव बाबा एवं माता रानी के आशीर्वाद के साथ अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों के प्रेम एवं सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा कि ज्योतिष, अंक ज्योतिष, टैरो, वास्तु एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करना उनके लिए सेवा और साधना का माध्यम है। महासम्मेलन में मिला यह सम्मान उनके कार्यों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सुरेखा परमार ने सम्मान के लिए महासम्मेलन के आयोजकों एवं उपस्थित सभी विद्वानों के प्रति आभार व्यक्त किया।






