कल्याण के आचार्य विजय महाजन को वृंदावन में “राधारानी कृपा कटाक्ष श्रेष्ठ विद्वान सम्मान – 2026”
वृंदावन / महर्षि वेदव्यास वेदप्रचार अनुसंधान गुरुकुलम्, वृंदावन (संस्थापक – श्री अजय श्याम नंदी जी) एवं ऑल इंडिया फ्लौदी एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च सोसायटी (रजि.) कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय द्वादश विश्व ज्योतिष, ऑकल्ट, वास्तु, आयुर्वेद, योग एवं वेद महासम्मेलन श्रीमती राधारानी महारानी के जन्मोत्सव (राधाष्टमी) के उपलक्ष्य में दिनांक 18 से 20 सितंबर 2026 तक श्री कुंज बिहारी सेवा धाम, रुक्मणी विहार, छटीकरा रोड, वृंदावन में संपन्न हुआ।
इस अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में कल्याण (मुंबई) के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, लामाफेरा, न्यूमरो ट्रेनर एवं नेचुरोपैथ *आचार्य विजय बालकृष्ण महाजन जी* को ज्योतिष, तंत्र, वास्तु, अंक विद्या, योग, आयुर्वेद, कर्मकांड एवं भारतीय प्राच्य विद्या के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवाओं के लिए *”राधारानी कृपा कटाक्ष श्रेष्ठ विद्वान सम्मान – 2026″* से सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा उनके द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र एवं अनुसंधान कार्य के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया। आयोजक श्री अजय श्याम नंदी जी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपना वैदिक अनुसंधान जारी रखते हुए अपने जिले में कम से कम 5 वेद विद्यालयों की स्थापना के लिए विद्वानों को प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाड़ी ज्योतिषाचार्य श्री उमंग तनेजा, दिल्ली उपस्थित रहे। देशभर से आए विद्वान, संत एवं शोधार्थी इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।
आचार्य विजय महाजन जी के इस सम्मान से कल्याण-डोंबिवली के आध्यात्मिक एवं ज्योतिष क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
*आयोजक:* श्री अजय श्याम नंदी जी, संस्थापक – महर्षि वेदव्यास वेदप्रचार अनुसंधान गुरुकुलम्, वृंदावन
*सम्मानार्थी:* आचार्य विजय बालकृष्ण महाजन, कल्याण (मुंबई)
*स्थान:* श्री कुंज बिहारी सेवा धाम, वृंदावन
*दिनांक:* 18-19-20 सितंबर 2026
कल्याण के आचार्य विजय महाजन को वृंदावन में “राधारानी कृपा कटाक्ष श्रेष्ठ विद्वान सम्मान – 2026”






