Wednesday, November 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

09439/09440 अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन (एक-एक ट्रिप)

कोटा मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी एवं बयाना स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा अहमदाबाद–गोरखपुर–अहमदाबाद के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालित होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09439 अहमदाबाद–गोरखपुर स्पेशल दिनांक 18.11.2026 (बुधवार) को अहमदाबाद से 01:00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा 10:15 बजे, सवाई माधोपुर 12:15 बजे, गंगापुर सिटी 13:00 बजे एवं बयाना 14:08 बजे होते हुए अगले दिन 19 नवंबर को 06:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09440 गोरखपुर–अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 19.11.2026 (गुरुवार) को गोरखपुर से 10:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20 नवंबर को बयाना 01:40 बजे, गंगापुर सिटी 02:40 बजे, सवाई माधोपुर 03:20 बजे एवं कोटा 04:30 बजे होते हुए उसी दिन 14:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट— मार्ग में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री यात्रा से पूर्व एनटीईएस/139 रेल मदद से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles